उत्तराखंड

पीएम मोदी के साथ योग कर सुर्खियों में आने वाली दीपा की मां का शव झील में मिला..

पीएम मोदी के साथ योग कर सुर्खियों में आने वाली दीपा की मां का शव झील में मिला..

 

 

 

 

 

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग कर सुर्खियों में आने वाली दीपा की माँ शव झील में मिला हैं। नैनीझील में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग कर सुर्खियों में आने वाली दीपा की माँ शव झील में मिला हैं। नैनीझील में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले ठंडी सड़क की तरफ गए लोगों ने महिला का शव झील में देखा। इसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

एसएसआई दीपक बिष्ट का कहना हैं कि शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर के रूप में हुई है। कमला के पति किशन गिरी हाईकोर्ट महाअधिवक्ता कार्यालय में माली के पद पर कार्यरत हैं। वहीं तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा गिरी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करने के बाद चर्चा में आई थी।

 

बताया जा रहा है कमला बीती बुधवार को करीब 3 बजे घर से किसी काम के सिलसिले में गई थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पति किशन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कमला का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
इधर गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ठंडी सड़क के पास लोगों ने कमला का शव झील में देखा। जिसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई। एसएसआई दीपक बिष्ट का कहना हैं कि शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top