Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- जंगल से घास लेकर लौट रही बच्ची की गदेरे में गिरने से मौत..

बिग ब्रेकिंग- जंगल से घास लेकर लौट रही बच्ची की गदेरे में गिरने से मौत..

उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश के कारण इन दिनों पहाड़ों में हालात बेकाबू हो रखे हैं। लगातार हो रही बारिश से कही भूस्खलन तो कही आपदा जैसे हालात पैदा हो रखे हैं। जिसके कारण कई हादसे हो रहे हैं। मूसलाधार बरसात के कारण नदियों एवं गदेरों का स्तर बेहद बढ़ा हुआ है। इन दिनों उफान पर आ रखी नदियों के पास जाना खतरे से खाली नहीं है। नदियों, गदेरों में डूबने के कई हादसे इन दिनों प्रदेश में हो रहे हैं। ताजा हादसा बागेश्वर जिले से सामने आया है।

 

बागेश्वर के कपकोट में घास काटने गई एक छात्रा की गदेरे में गिरकर दर्दनाक मृत्यु हो गई है। हादसा बागेश्वर कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बेलंग गदेरे में हुआ। भारी बरसात के कारण बेलंग गदेरे का जलस्तर भी बेहद बढ़ा हुआ है। मृतका 9 वीं कक्षा की छात्रा थी और अपने घर से घास काटने के लिए गई हुई थी। जब वह घास काट कर वापस आ रही थी तब वह लकड़ी के पुल से सीधा गदेरे में जा गिरी और तेज उफान में बह गई और छात्रा की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतका का शव कन्युटी के पास बरामद किया है। हादसे के बाद से ही मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धोनाली क्षेत्र में आनंद प्रसाद अपने परिवार के साथ रहते हैं। हाल ही में उनकी 15 वर्षीय बेटी गरिमा आर्य घर से घास काटने के लिए जंगल की ओर गई हुई थी। घास काट कर जब वह वापस आ रही थी तब लकड़ी के पुल पर से उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधा गदेरे में गिर गई और डूब गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया। गदेरे से मृतका का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हादसे के बाद से ही गांव में शोक का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top