Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

देश के कई स्कूलों में हुआ कोरोना बिस्फोट, कई बच्चे हुए संक्रमित..

देश के कई स्कूलों में हुआ कोरोना बिस्फोट, कई बच्चे हुए संक्रमित..

हिमाचल के देलग में 23 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले..

 

 

स्कूलों में कोरोना वायरस की दहशत लौट आई है। इससे एक बार फिर बड़े खतरे की आशंका दिखाई दे रही है। एक तो सर्दी का मौसम और दूसरा स्कूलों में परीक्षाओं का सीजन दोनों के कारण अभिभावकों की भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

 

 

देश-विदेश: स्कूलों में कोरोना वायरस की दहशत लौट आई है। इससे एक बार फिर बड़े खतरे की आशंका दिखाई दे रही है। एक तो सर्दी का मौसम और दूसरा स्कूलों में परीक्षाओं का सीजन दोनों के कारण अभिभावकों की भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

आपको बता दे कि हिमाचल के राजकीय उच्च पाठशाला देलग में बुधवार को 50 बच्चों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिसमें 23 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, प्राथमिक पाठशाला के 70 और बच्चों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी का कहना हैं कि अब सभी स्कूलों में बच्चों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के नदिया जिले स्थित नवोदय विद्यालय में 29 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छात्रों के परिजन और अभिभावकों को उन्हें घर ले जाने के लिए सूचित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित छात्रों को होम आइसोलेशन की सलाह दी है, क्योंकि उनमें खांसी और सर्दी के लक्षण नजर आ रहे हैं।

वही हरियाणा के अंबाला जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को जिले के राजकीय स्कूल, सरसेहड़ी में अध्ययनरत चार छात्रों समेत 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मिले छात्रों के सहपाठियों सहित स्टाफ और परिजनों के भी सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आ पाई है।

 

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमित मिले लोगों में तीन मरीज बुजुर्ग हैं, इसमें दो को अस्पताल भर्ती कराया गया है।  इसके साथ ही पंजाब में पिछले तीन दिन में अलग-अलग स्कूलों के करीब 25 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक कोरोना की गिरफ्त में आने वाले बच्चों की संख्या 50 पार हो गई है। हालांकि, इनमें से 25 स्कूली विद्यार्थी हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top