उत्तराखंड

बिजली बिलों में वृद्धि का कांग्रेसियों ने किया विरोध..

बिजली बिलों में वृद्धि का कांग्रेसियों ने किया विरोध..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। राज्य सरकार द्वारा बीते दो वर्ष में दूसरी बार विद्युत बिलों में वृद्धि करने के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यालय में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही इसे जन विरोधी कदम बताया।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर शुक्रवार को मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि पिछले दो वर्ष के अंतराल में दूसरी बार विद्युत बिलों में वृद्धि की जा रही है, जो प्रदेश की गरीब जनता पर महंगाई का एक और बोझ डाला गया है।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह झिंक्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह बिष्ट, माधो सिंह नेगी, दीपक भंडारी, नरेश नौटियाल, बंटी जागवाण, जसपाल भारती, नरेंद्र रावत, जगमोहन चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top