उत्तराखंड

पीएम के जन्म दिन पर युवा कांग्रेस ने थाली बजाकर सरकार को जगाया..

पीएम के जन्म दिन पर युवा कांग्रेस ने थाली बजाकर सरकार को जगाया..

पीएम मोदी के जन्म दिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया..

 

 

 

रुद्रप्रयाग:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस की ओर से बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए थाली बजाकर सरकार को जगाने का काम किया गया। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस मनाया। अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा जिस तरह से 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आने से पहले दो करोड़ रोजगार प्रत्येक वर्ष देने की बात कही गई थी, वह 7 सालों का हिसाब अगर मांगा जाए तो 14 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिया जाना चाहिए था।

 

मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जबकि बीते 7 सालों में बड़ी संख्या में लोगों का रोजगार छूटा है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पंकज भारती, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अजय झिक्वान, विधानसभा अध्यक्ष पंकज गोस्वामी, नमन शर्मा प्रशांत डोभाल, गढ़वाल विश्वविद्यालय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, अजय मोहन आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते हुए विरोध दर्ज किया। इंटक युवा के प्रदेश प्रवक्ता धीरज रावत ने कहा कि एक तरफ भाजपा की ओर से पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस पर सरकारी धन का दुरूपयोग कर विशालकाय होर्डिंग लगाकर बधाई संदेश दिये जा रहे हैं, वहीं पूरे देश में बेरोजगारी, निजीकरण, महंगाई से आम जनमानस आक्रोशित है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हटाने का मन बना चुकी है। इस मौके पर इंटक युवा के जिलाध्यक्ष मुकेश जगवाण, दिनेश चन्द्र, प्रकाश गोस्वामी, जगदीश लाल, इन्द्रमोहन, कुलदीप जगवाण, हर्षवर्धन रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top