उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन..

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन..

सांकेतिक धरना देते हुए सरकार के खिलाफ की नारेबाजी..

रुद्रप्रयाग:  पेट्रोल व डीजल की बढती कीमतों को लेकर जनपद के पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया, जबकि सांकेतिक धरना देने के साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की है। जिससे आमजन मानस को राहत मिल सके। तयशुदा कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेसी बेडूबगड अगस्यमुनि पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए। जिसके बाद पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों एवं बढती मंहगाई के विरोध में एक घंटे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया तथा सरकार से बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।

 

विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने कहा कि डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से गरीब जनता का जीना दुभर हो गया है। दाम बढ़ने से महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा जिला मुख्यालय, तिलवाडा, मयाली, ऊखीमठ व गुप्तकाशी समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। धरना देने वालों में विधायक केदारनाथ मनोज रावत, जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष हरीश गुंसाई, प्रदीप बगवाड़ी, प्रदीप चौधरी
नरेन्द्र बिष्ट, शैलेन्द्र गोस्वामी, भूपेन्द्र रावत, सावन नेगी, प्रदीप कण्डारी, प्रमोद गंसाई, शिव सिंह रावत, अरविन्द गंसाई, राजेश आर्य, विपुल रावत, बलबीर लाल, देवेश्वरी देवी, दीपा देवी, सुलोचना मेंगवाल, उमा कैन्तुरा, रीता पुष्पवाण समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top