उत्तराखंड

पुलिस ने दी लोगों को विभिन्न एप्पों की जानकारी..

पुलिस ने दी लोगों को विभिन्न एप्पों की जानकारी..

थाना सोनप्रयाग में सामुदायिक संपर्क समूह की बैठक..

 

 

रुद्रप्रयाग: जनपद के थाना सोनप्रयाग में सामुदायिक संपर्क समूह की बैठक में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपेक्षा के साथ ही पुलिस के विभिन्न एप्पों की जानकारी दी गई। ताकि भविष्य में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सके। थाना सोनप्रयाग में आयोजित सामुदायिक संपर्क समूह की बैठक प्रभारी निरीक्षकयोगेन्द्र सिंह गुंसाईं की अध्यक्षता में हुई।

 

बैठक में उपस्थित सदस्यों से बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन में सहयोग प्रदान करने एवं कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की अपेक्षा की गई। कोतवाल गुंसाई ने कहा कि साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार हो रही है, जिसके प्रति सभी को जागरूक रहना होगा। जागरूकता ही आप को इस प्रकार की घटनाओं से बचा सकती है। बताया कि प्रदेश में पुलिस के स्तर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार किए गए गौरा शक्ति एप्प एवं उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप की जानकारी दी गई।

 

आपातकालीन नम्बर 112 व साइबर हेल्पलाइन 155260 की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई। बताया कि लगातार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रयासरत है। उन्होंने समूह के सदस्यों से भी इस प्रकार की घटनाओं के बारे में पुलिस को सूचना देने की अपील की है। ताकि संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई हो सके। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार कौशल, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड योगेश कुमार सहित समूह के सदस्य उपस्थित थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top