Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बाबा केदार के द्वार पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद..

बाबा केदार के द्वार पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद..

 

 

 

 

 

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा के द्वार पर शीश नवाया। साथ ही बाबा केदार से प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा के द्वार पर शीश नवाया। सीएम धामी को सुबह कपाट खुलने के समय बाबा केदार के धाम पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे धाम नहीं पहुंच पाए। इसके बाद मौसम ठीक होते ही सीएम केदारनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। साथ ही बाबा केदार से प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

तीर्थयात्रियों को मिलेंगी सारी सुविधाएं..

सीएम धामी का कहना हैं कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ देव दर्शन की सुविधा मिले। इसकी भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने भगवान केदारनाथ से सभी की मनोकामना पूर्ण करने की भी प्रार्थना की है। सीएम ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में गत वर्ष की अपेक्षा अधिक श्रद्धालु प्रदेश में आकर चारों धामों के दर्शन कर पुण्य के भागी बनेंगे।

 

चारधाम यात्रा के लिए https://www.tripsofindia.com/ यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.inयहां बुकिंग करें।

केदारनाथ यात्रा के लिए https://www.travelingkedarnath.com/यहां बुकिंग करें।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top