Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सीएम धामी गृहमंत्री शाह से मुलाकात के बाद अब पहुंचे PM मोदी के पास..

सीएम धामी गृहमंत्री शाह से मुलाकात के बाद अब पहुंचे PM मोदी के पास..

सियासी गलियारों में हलचल तेज..

 

 

 

 

 

प्रदेश की राजनीति में हलचल चल रही है। ये हलचल सीएम धामी के दिल्ली दौरे को लेकर है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने कल देर रात दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलकात की है।

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश की राजनीति में हलचल चल रही है। ये हलचल सीएम धामी के दिल्ली दौरे को लेकर है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने कल देर रात दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलकात की है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। तो वहीं सीएम अब पीएम मोदी से मिलने पहुंचे है। इन मुलाकात को समान नागरिकता कानून और मंत्रीमंडल के फेरबदल के कयासों से जोड़ा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद पहली मुलाकात की है। माना जा रहा है कि UCC को लागू करने और कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम धामी ने गृह मंत्री से चर्चा की है। ये मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के कई मामलों को लेकर चर्चा हुई।

वहीं सीएम धामी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी से भी वह इन्हीं मुद्दों पर बात करने वाला है। साथ ही उत्तराखंड के विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकते हैं। वहीं इन मुलाकातों से उत्तराखंड के मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई हैं माना जा रहा है कि सीएम धामी दिल्ली से आने के बाद कभी भी मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top