उत्तराखंड

भितरली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, घरों में आया सैलाब..

भितरली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, घरों में आया सैलाब..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं। इस बार मसूरी क्षेत्र का भितरली गांव बादल फटने के बाद हुई तबाही हुई हैं। यहां शुक्रवार सुबह मजरा कडरियाना में बादल फट गया। पहाड़ से सैलाब की शक्ल में आया मलबा देखते ही देखते खेतों-घरों में भर गया। घटना से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दो गौशालाएं बह गईं, आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें बंद हो गईं। मसूरी-दून मार्ग गलोगी धार के पास करीब 14 घंटे तक बंद रहा।

 

खेतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर का कहना हैं कि क्षेत्र में कई दर्जन खेत तबाह हो गए हैं। गौशालाएं बह गईं, रास्ते भी नहीं बचे। पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो रही। बिजली के पोल भी सैलाब की भेंट चढ़ गए, जिससे बिजली व्यवस्था ठप है। बहरहाल प्रशासन की टीम क्षेत्र का निरीक्षण का नुकसान का जायजा ले रही है। देहरादून-मसूरी के दूसरे क्षेत्रों में भी बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। सहस्रधारा-मालदेवता रोड पर ट्रैफिक बाधित है। गुरुवार देर रात मसूरी-दून मार्ग भी बंद रहा, जिससे पर्यटक परेशान रहे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top