मिलकर करें स्वच्छता अभियान में सहयोग..
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत वार्ड 2 में आजादी का अमृत महोत्सव में कचरा अलग करो अमृत महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर जनता को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करने का आह्वान किया गया।
महिला स्वयं सहायता समूह, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता में महिलाओं के योगदान की सराहना की गई। इस मौके पर स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर जसपाल भारती, विकास महिला स्वयं सहायता समूह, अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह, शाकुंभरी महिला स्वयं सहायता समूह, धारी देवी महिला स्वयं सहायता समूह, नगर पालिका सफाई निरीक्षक शिवराज पंवार, सुपरवाइजर यशवंत बुटोला, सामुदायिक संगठन कर्ता अनीता शुक्ला आदि मौजूद थे।