उत्तराखंड

दिवारा यात्रा पर निकली दशज्यूला क्षेत्र की मां चंडिका…

नौ माह तक चारों दिशाओं पर अपने भक्तों को देगी दर्शन..

92 साल बाद यात्रा पर निकली है देवी..

 

 

 

रुद्रप्रयाग:  विजयदशमी के शुभ अवसर पर दशज्यूला क्षेत्र की अधिष्ठात्री माँ चण्डिका दिवारा (बन्याथ) यात्रा पर निकल गई है। अगले नौ माह तक देवी चारों दिशाओं में भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन देगी। शुक्रवार को महड़ स्थित चंडिका महादेव मंदिर से पूरे विधिविधान के साथ मां चंडिका की दिवारा यात्रा शुरू हुई। पहले दिन चंडिका मां ने दडखिना पर्वत से अलकनंदा नदी के दर्शन किये और अपने पूरे क्षेत्र और मायके का अवलोकन किया। साथ ही पुजारियों द्वारा वन देवियों की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद देवी ने महड़ तल्ला में रात्रि प्रवास किया।

शनिवार को मां चंडिका अपने मायका आगर-जवाड़ी में प्रवास करेगी। यात्रा पर निकलने से पूर्व देवी की ब्रम्ह डोली और फर्स (देवी की काष्ठ प्रतिमा) में प्राण प्रतिष्ठा की गई। करीब 92 वर्ष बाद मां चंडिका दिवारा यात्रा पर निकली है। अपने नौ माह की यात्रा में मां चंडिका अपने 24 गांवों के अलावा धियाणी गांवों में भी अपने भक्तों को आशीर्वाद देगी। पहले दिन मां चंडिका के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे। मां चंडिका के दिवारा यात्रा पर निकलते ही माहौल भक्तिमय बन गया।

जय माँ चंडिका दिवारा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह, सचिव देवेंद्र जग्गी, कोषाध्यक्ष जगदीश भंडारी, दिवारा प्रबंधक हीरा सिंह नेगी, दिवारा संचालक सुभाष बिष्ट, राय सिंह रावत, सुदर्शन सती, नरेंद्र मलवाल, ब्रह्मानंद सती, आचार्य लक्ष्मी प्रसाद कांडपाल, ब्रह्मगुरु हरिबल्लभ सती, भजन सिंह खत्री सुभाष चौहान ने बताया कि महड़ गांव स्थित मां चंडिका का मन्दिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। तब से दिवारा यात्रा की परंपरा चली आ रही है।

 

एक निश्चित समय बाद देवी दिवारा यात्रा पर निकलनी है और अपने भक्तों को आशीष देती है। उन्होंने कहा कि मां चंडिका की पूरे क्षेत्रवासियों पर कृपादृष्टि बनी रहती है। देवी की दिवारा यात्रा में शामिल होने के किये बड़ी संख्या में प्रवासी भी पहुँचते हैं। इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, उत्तराखण्ड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी, उक्रांद ब्लॉक अध्यक्ष कमल रावत, सुदर्शन नेगी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, मानवेन्द्र नेगी, दिगम्बर नेगी, ललिता प्रसाद पुरोहित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top