उत्तराखंड

चुनाव से एक दिन पहले डोर टू डोर प्रचार करने बाइक पर निकले सीएम धामी..

चुनाव से एक दिन पहले डोर टू डोर प्रचार करने बाइक पर निकले सीएम धामी..

 

 

 

 

 

कल 31 मई को चंपावत में उपचुनाव होना है। जिसके लिए सीएम धामी यहां लगातार जनसभाएं कर लोगों से समर्थन जुटा रहे हैं। चंपावत उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी पूरे जोर शोर से समर्थकों के साथ बाइक पर डोर टू डोर प्रचार करने निकले। करीब 863 साल तक चंद राजवंश की राजधानी रहा चंपावत अब फिर उत्तराखंड की सत्ता की धुरी बन रहा है।

 

उत्तराखंड: कल 31 मई को चंपावत में उपचुनाव होना है। जिसके लिए सीएम धामी यहां लगातार जनसभाएं कर लोगों से समर्थन जुटा रहे हैं। चंपावत उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी पूरे जोर शोर से समर्थकों के साथ बाइक पर डोर टू डोर प्रचार करने निकले। करीब 863 साल तक चंद राजवंश की राजधानी रहा चंपावत अब फिर उत्तराखंड की सत्ता की धुरी बन रहा है। 31 मई को हो रहे उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहली बार चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी चुनौती दे रही हैं।

चुनाव की तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद उपचुनाव के नतीजे को लेकर खास संशय नहीं है लेकिन भाजपा की सारी कोशिश इससे आगे की है। उसका लक्ष्य इस चुनाव में इतिहास रचने का है। वह इसमें कामयाब होगी या नहीं? इस जवाब से भविष्य की सियासत की दिशा तय होगी। आपको बता दे कि उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए 15 फरवरी को हुए मतदान के 106 दिन बाद 31 मई को चंपावत दूसरी बार मतदान करेगा। इसमें 46042 महिला और 50171 पुरुषों समेत कुल 96213 मतदाता वोट डालेंगे। लगातार दो बार इस सीट को जीत चुकी भाजपा उपचुनाव जीत तिकड़ी बनाने के लिए उत्सुक है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top