उत्तराखंड

शांतिपूर्ण तरीके से मनाये दीपावली का त्यौहार

शांतिपूर्ण तरीके से मनाये दीपावली का त्यौहार..

प्रशासन, पुलिस, व्यापारी एवं टैक्सी यूनियन की बैठक..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में अब दीपावली त्यौहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्रामीण जनता खरीददारी करने के लिये बाजारों में पहुंच लग गई हैं। दीपावली को लेकर प्रशासन एवं पुलिस भी अलर्ट हो गई है। उप जिलाधिकारी श्रीमती अपर्णा ढौंढियाल और पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग गणेश लाल कोहली ने आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत कोतवाली रुद्रप्रयाग में व्यापारियों के साथ ही टैक्सी यूनिय और आम जनता के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीपावली त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द तरीके से मनाए जाने की अपील की गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी ने व्यापार मंडल के सदस्यों से अपील की कि धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर बाजार में काफी भीड़ रहती है।

 

ऐसे में सभी से अपेक्षा की जा रही है कि बाजार में दुकान से बाहर सामान न लगाएं। कोविड से बचाव के लिये सुझाए गए नियमों का पालन अवश्य करें। दीपावली के अवसर पर प्रयोग किए जाने वाले पटाखे इत्यादि का विक्रय निर्धारित लाइसेंस के साथ ही किया जाए। इस दौरान रुद्रप्रयाग नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल ने कहा कि सभी व्यापारी प्रशासन और पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस मौके पर कुलदीप कप्रवाण, नरेंद्र सिंह, कलम सिंह रावत, मुकीम अहमद, प्रकाश सिंह राणा, अनिल भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top