Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मसूरी में कार हुई हादसे का शिकार, दो की मौत, पांच लोग हुए घायल..

मसूरी में कार हुई हादसे का शिकार, दो की मौत, पांच लोग हुए घायल..

उत्तराखंड: मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास दिल्ली की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना हैं कि दिल्ली नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क के ऊपर वाले बैंड से नीचे सड़क पर गिर गई। जिसके सूचना लोगो ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह पानी वाले बैंड के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top