उत्तराखंड

अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत,4 घायल..

अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत,4 घायल…

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण स्याल्दे-देघाट में हुआ हादसा..

गाजियाबाद से देघाट की ओर आ रही थी कार..

 

 

 

 

 

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में एक महिला व 2 पुरुष बताए जा रहे हैं।

 

 

उत्तराखंड: आज दुनिया भर में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड में भी दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। यातायात नियमों की अवहेलना तथा नशे में गाड़ी चलाना, कम उम्र के बच्चों द्वारा स्टंट आदि के कारण सड़क हादसे हो जाते हैं। ऐसी ही एक हदय विदारक सड़क दुर्घटना की खबर आज अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण से लगे स्याल्दे-देघाट से भी सामने आया हैं। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में एक महिला व 2 पुरुष बताए जा रहे हैं। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। आपको बता दे कि कार में सवार लोग गाजियाबाद से देघाट की ओर आ रहे थे। तभी बसेड़ी के पास ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बेकाबू कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को कार से निकालने में जुट गए। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

 

 

ये भी पढ़े-बिजली कटौती- परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन..

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top