उत्तराखंड

प्रीतम भरतवाण के जागर गाते समय मंत्री हरक सिंह ने किया कुछ ऐसा..

प्रीतम भरतवाण के जागर गाते समय मंत्री हरक सिंह ने किया कुछ ऐसा..

 

 

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत अक्सर सुर्खियों में रहते है। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ हैं। आपको बता दे कि 14 नवंबर को प्रदेश में धूमधाम से इगास पर्व मनाया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, लेकिन दूसरे कार्यक्रमों से सारी सुर्खियां डॉ. हरक सिंह रावत बटोर ले गए। बता दे कि देहरादून में इगास पर्व के मौके पर हो रहे कार्यक्रम में जब जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने जागर गया, तो डॉ. हरक सिंह रावत पर देवता अवतरित हो गए।

 

जिसके बाद वो सुधबुध खोकर ढोल की थाप पर झूमने लगे। मंत्री जी पर देवता के अवतरण के बाद माहौल बेहद गंभीर हो गया। जिसके बाद प्रीतम भरतवाण ने खुद ढोल की कमान संभाली और धार्मिक रीति-रिवाज से हरक सिंह रावत को शांत करवाया। बता दें कि देहरादून में विधायक उमेश शर्मा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था।

 

 

 

 

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जब मंच पर प्रीतम भरतवाण जागर की प्रस्तुति दे रहे थे तो वन मंत्री हरक सिंह रावत पर देवता आ गया। एक पल के लिए वहां मौजूद हर शख्स सहम गया था। अधिकारी समझ नहीं पाए कि क्या करें, हालांकि थोड़ी देर बाद हरक सिंह रावत शांत हो गए। उन्होंने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया और लोकगीतों पर थिरके भी। देहरादून के अलावा प्रदेशभर में इगास के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top