उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 की मौत,3 घायल..

गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 की मौत,3 घायल..

उत्तराखंड: अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में एक बोलेरो बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 साल की मासूम समेत दो लोगों की जान चली गई। जबकि एक परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार स्याल्दे ब्लॉक के बुधोड़ी गांव में रहने वाले ललित कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बोलेरो (यूके04टीए9133) से मौलगांव स्थित अपने ससुराल गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे ससुराल से लौटते समय पूनाकोट बस स्टैंड के पास बोलेरो करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।

 

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में ललित कुमार की 6 साल की बेटी और ग्राम रणथमल निवासी वाहन चालक सुरेंद्र सिंह (28) पुत्र ज्ञान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ललित कुमार, उनकी पत्नी और 3 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवालय लाया गया। जिसके बाद हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top