उत्तराखंड

सल्ट उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची..

सल्ट उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची..

उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया हैं। जिसकी वजह सूची में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम शामिल न होना माना जा रहा है। दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के नाम शामिल न होने पर सियासी हलकों में चर्चाएं गरम हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसकी खबरें खूब वायरल हुई तो पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान को बयान जारी करना पड़ा।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी का कहना हैं कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। गलती से इनके नाम सूची में प्रिंट होने से छूट गए थे। इन नामों को पूर्व से ही पार्टी के स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है।

 

तीरथ, कौशिक, गौतम, निशंक समेत 30 दिग्गज गरमाएंगे प्रचार

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. पोखरियाल निशंक समेत 30 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल है। पार्टी ने प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को चुनाव प्रचार में झोंका है। स्टार प्रचारकों में सह प्रभारी रेखा अरुण वर्मा, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, नरेश बंसल, अजय टम्टा, महारानी राज्यलक्ष्मी, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार, सुरेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, अरविंद पांडेय, धनसिंह रावत, रेखा आर्य, दीवान सिंह बिष्ट, बलवंत भौर्याल, चंदन राम दास, विधायक पूरन फर्त्याल व महेश नेगी के नाम शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top