उत्तराखंड

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपनी नई टीम की घोषणा,जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी..

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपनी नई टीम की घोषणा,जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी..

 

 

 

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी।

 

 

उत्तराखंड: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम का मंगलवार को ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा आदि जिम्मेदारी सौंपी। बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

शशांक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाय गया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी आशा नौटियाल को सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा समीर आर्य, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा राकेश राणा और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी इंतजार हुसैन को दी गई है।

सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top