उत्तराखंड

आर्मी जवानों को भाजपा महिला मोर्चा ने बांधी राखी..

आर्मी जवानों को भाजपा महिला मोर्चा ने बांधी राखी..

रुद्रप्रयाग: भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवरी देवी बर्त्वाल के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग स्थित में आर्मी कैम्प में जाकर जवानों को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवरी देवी बत्र्वाल और महामंत्री सुमन जमलोकी ने बताया कि भारतीय सेना के जवान देश की सुरक्षा में अग्रणीय हैं और अपने कर्तव्यों के पालन करने के लिये वे अपने घर परिवार से दूर देश सेवा में लगे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि उन्हें हर त्यौहार पर घर जैसा माहौल दें। इस मौके पर मोर्चे की सोशल मीडिया प्रभारी सरला भट्ट, सरस्वती, अंजू थपलियाल, लक्ष्मी पंवार सहित महिला मोर्चा की सभी बहनें उपस्थित रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top