उत्तराखंड

सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि..

सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि..

अटल जी ने उत्तराखंड को दिया था अलग राज्य का दर्जा..

वाजपेयी सरकार में ही बना था उत्तराखंड देश का 27वां राज्य..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

 

उत्तराखंड: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा था। उन्होंने ही उत्तराखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी।

वाजपेयी सरकार में ही उत्तराखंड देश का 27वां राज्य बना। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को औद्योगिक पैकेज की सौगात भी दी थी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

आपको बता दे कि अलग राज्य की मांग को लेकर जब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में आंदोलन चल रहा था उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी देहरादून आए थे। उस दौरान कई आंदोलनकारियों ने उसने मुलाकात कर अलग राज्य की मांग की। तब उन्होंने आंदोलनकारियों को जल्द ही इस पर फैसला लेने का भरोसा दिलाया था। वहीं , उनका भरोसा कायम रखते हुए साल 2000 में उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top