उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा फैसला, इस अध्यादेश को दी मंजूरी..

धामी सरकार का बड़ा फैसला, इस अध्यादेश को दी मंजूरी..

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में जहां एक ओर नकल माफियाओं और परिक्षाओं में धांधली को लेकर युवाओं के आक्रोश से क्षेत्र में तनाव की माहौल बना वहीं सरकार इस मामले को सुलझाने में लग गई है।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में जहां एक ओर नकल माफियाओं और परिक्षाओं में धांधली को लेकर युवाओं के आक्रोश से क्षेत्र में तनाव की माहौल बना वहीं सरकार इस मामले को सुलझाने में लग गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। उनका कहना हैं कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले को सरकार नहीं बख्शेगी।

आपको बता दे कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आज दिनांक 09 फरवरी, 2023 को उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। इस अध्यादेश में दोषियों के विरूद्ध सख्त प्रावधान किए गए हैं।

बता दें कि सीएम ने ट्वीट कर कहा कि युवाओं से किए गए वादे के अनुरूप हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” लाने का फैसला किया है। इस हेतु संबंधित अध्यादेश को मैंने अपनी अनुमति प्रदान कर अग्रेतर कार्यवाही के लिए भेज दिया है। हम नकल माफिया को प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही करने देंगे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top