उत्तराखंड

बिना छुट्टी गायब रहने के आरोप में आईएएस अभिषेक सिंह निलंबित..

बिना छुट्टी गायब रहने के आरोप में आईएएस अभिषेक सिंह निलंबित.

पहले इस मामले में हो चुका है निलंबन..

 

 

 

 

 

 

 

बिना छुट्टी गायब रहने के आरोप में योगी सरकार ने आईएएस अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया हैं। इससे पहले अक्टूबर 2014 में अभिषेक सिंह निलंबित रह चुके हैं।

 

 

 

 

 

देश-विदेश: बिना छुट्टी गायब रहने के आरोप में योगी सरकार ने आईएएस अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया हैं। इससे पहले अक्टूबर 2014 में अभिषेक सिंह निलंबित रह चुके हैं। अभिषेक राजस्व परिषद से संबंद्ध निलंबन के दौरान रहेंगे। आपको बता दे कि गुजरात चुनाव के दौरान कार के साथ अपनी तस्वीर अभिषेक सिंह ने वायरल कर दी थी। उस समय अभिषेक सिंह चर्चा में आए थे। जब उनकी तस्वीर वायरल हुई तो उनको प्रेक्षक के पद से हटा दिया गया था।

उसके बाद यूपी आकर अभिषेक सिंह को पदभार ग्रहण करना था, लेकिन अभिषेक बिना छुट्टी गायब हो गए। जिसके बाद नियुक्ति विभाग ने अभिषेक को नोटिस भेजा, लेकिन उनकी ओर से कोई भी जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद अभिषेक सिंह को बिना बताए गायब रहने और आचरण नियमावली के उल्लंघन करने के मामले में निलंबित कर दिया गया हैं। बता दे कि अभिषेक सिंह अखिलेश सरकार में कानपुर मामले में चर्चित आईएएस रही दुर्गा शक्ति नागपाल के पति हैं। सोशल मीडिया पर अभिषेक सिंह काफी एक्टिव रहते हैं। इतना ही नहीं वह कई फिल्मों में रोल भी निभा चुके हैं।

कौन हैं अभिषेक सिंह?

आईएएस अभिषेक सिंह का जन्म 22 अगस्त 1990 को उत्तर प्रदेश में हुआ। जानकारी के अनुसार अभिषेक का आईएएस बनने और देश की सेवा करने का सपना था। 32 वर्षीय अभिषेक ने 2011 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी और आईएएस में शामिल होने पर 94वें स्थान पर थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top