Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- थानों के पास टूटा भोपाल पानी पुल,दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारे..

बिग ब्रेकिंग- थानों के पास टूटा भोपाल पानी पुल,दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारे..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गुरुवार की सुबह देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर बना भोपालपानी पुल ढह गया। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवाजाही बंद कराई।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: गुरुवार की सुबह देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर बना भोपालपानी पुल ढह गया। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवाजाही बंद कराई। इस दौरान पुल के दोनों ओर कारों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। पुलिस ने ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग से चालू किया। थानो रोड पर भोपालपानी पुल पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका था।

आज उसका एक और हिस्सा नीचे गिर गया है। जिस कारण दोनों तरफ से आवजाही बंद कर दी गई।कोई जन हानि की सूचना नहीं है । देहरादून-थानो लिंक रोड पर भोपालपानी पुल के ढहने के विवाद के बीच मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) ने पहले जांच पूरी कर मुख्य अभियंता को रिपोर्ट सौंपी थी।

मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल पुल को कोई खतरा नहीं है। तकनीकी विशेषज्ञों की जांच से पता चला कि पुल की दीवारें पूरी तरह से सुरक्षित थीं। प्रमोद कुमार का यह भी कहना था कि जल्द ही धंसाव वाले इलाके की मरम्मत कर पुल पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

मुख्य अभियंता का कहना हैं कि पुल की दीवारों को तोड़ने के साथ ही नए सिरे से बनाने या किसी भी प्रकार के अतिरिक्त निर्माण की कोई जरूरत नहीं है। जिस तरीके से रेत-बजरी से लदे भारी-भरकम ट्रक रात दिन पुल से गुजर रहे हैं, उन परिस्थितियों में इस तरह का धंसाव हो जाना सामान्य प्रक्रिया है। खामियों को जल्द दूर कर दिया जाएगा।

आपको बता दे कि भोपालपानी पुल में पहले भी धंसाव हो गया था। अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में इंजीनियरों ने पुल पर तत्काल बैरिकेडिंग करने के साथ ही एक तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती के साथ ही विभागीय अवर अभियंता की भी ड्यूटी लगाई थी।

प्रमुख अभियंता ने पुल का निरीक्षण कर मुख्य अभियंता से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। 2018 में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर भोपालपानी में आठ करोड़ की लागत से बनाए गए पुल में उद्घाटन से पहले ही दरारें आ गईं थी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top