उत्तराखंड

राइंका मालतोली में गंदगी फैले होने पर डीएम ने जताई नाराजगी..

राइंका मालतोली में गंदगी फैले होने पर डीएम ने जताई नाराजगी..

डीएम ने किया राइंका मालतोली का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए सख्त निर्देश..

शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: मयूर..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को मालतोली स्थित शहीद भरत सिंह राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज का निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उचित साफ-सफाई व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य एवं संबंधित कार्मिकों को काॅलेज में बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यालय परिसर, कार्यालय कक्षों एवं कक्षाओं की नियमित साफ-सफाई नहीं की गई तो संबंधित कार्मिकों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने काॅलेज में उपलब्ध होने वाले बजट की भी जानकारी ली तथा प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए एवं छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में किसी भी सामग्री के कारण शिक्षा में कोई व्यवधान न हो, इसके लेकर उन्होंने तत्काल धनराशि उपलब्ध कराए जाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा। उन्होंने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की ही पुस्तकें क्रय करने पर जोर दिया। उन्होंने पाठ्यक्रम के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चैधरी, प्रधानाचार्य ओपी सेमवाल सहित शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top