उत्तराखंड

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर में लहरायेगा तिरंगा..

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर में लहरायेगा तिरंगा..

13 से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा विशेष अभियान..

कार्यक्रम की सफलता के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा लगाया जाना है। शासन के निर्देशानुसार जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपस्थित अधिकारियों से कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए उन्होंने ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर पालिका, नगर पंचायतों, खंड विकास अधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारी, महिला सशक्तिकरण व बाल विकास, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा विभाग, आयुष विभाग को अपने-अपने संस्थानों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए हर घर व कार्यालय एवं शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा लगाया जाए।

इसके लिए उन्होंने सभी को समय से आवश्यक कार्यवाही एवं तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार तिरंगा का साइज 20 गुणा 30 इंच होगा। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डीआरडीए से कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने के लिए डीलर को समय से डिमांड दी जाए। उन्होने नगरीय क्षेत्र के घरों के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्रों में घरों को चिन्हित करने के निर्देश दिए तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खंड विकास अधिकारियों एवं पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बीके शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत, खंड विकास अधिकारी सहित उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top