उत्तराखंड

मतगणना से पहले हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी के बीच वार-पलटवार..

मतगणना से पहले हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी के बीच वार-पलटवार..

 

 

 

 

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 मार्च को मतगणना से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत और सीएम पुष्कर सिंह धामी के बीच वार-पलटवार शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस बयान पर पलटवार किया है

 

 

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 मार्च को मतगणना से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत और सीएम पुष्कर सिंह धामी के बीच वार-पलटवार शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें धामी ने कहा था कि कांग्रेस का राज्य में सरकार बनाने का भ्रम 10 मार्च को टूट जाएगा। लालकुआं पहुंचे हरीश रावत का कहना हैं कि कर्म भारतीय जनता पार्टी के खराब थे, भ्रम उनका ही टूटना है। रावत का कहना हैं कि इस बार पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्ठापूर्वक पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया। रावत ने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

 

आपको बता दे कि लालकुआं के नगर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुत अच्छा परफॉर्मेंस दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव की कमान संभालने के बाद वहां कांग्रेस तीसरे विकल्प के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि थाने बाज और बुलडोजर बाज से परेशान यूपी की जनता ने इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। इसी के चलते देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद इस बार कांग्रेस चार राज्यों में सरकार बनाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top