Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट से क्या है आर्यन खान-अरबाज मर्चेंट का कनेक्शन? पढ़िए पूरी खबर..

इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट से क्या है आर्यन खान-अरबाज मर्चेंट का कनेक्शन? पढ़िए पूरी खबर..

 

 

देश-विदेश: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत की अर्जी मुंबई के सेशन कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आर्यन के साथ मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट, नूपुर सतीजा, अचित कुमार, मोहक जसवाल, श्रेयश नायर और अविन साहू की जमानत की पर भी आज ही सुनवाई होगी। जानकारी के अनुसार एनसीबी ने बेल अप्लिकेशन पर अपने जवाब सौंप दिए हैं। शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी और बॉडीगार्ड रवि कोर्ट में मौजूद हैं। आपको बता दें कि आर्यन खान को कॉर्डेलिया क्रूज पार्टी में रेड के दौरान 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था।

 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सभी की जमानत का विरोध कर रहा है। एनसीबी ने आर्यन खान और बाकी लोगों की बेल एप्लिकेशन के जवाब संबंधित वकीलों को सौंप दिए हैं। एनसीबी का कहना है, कुछ आरोपियों के पास से काफी कम प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं या कुछ के पास से कोई रिकवरी नहीं हुई है लेकिन इन लोगों की इस साजिश में क्या मिलीभगत है ये जांच का आधार है। जानकारी के अनुसार NCB ने कोर्ट में दावा किया है कि आर्यन खान ने पूछताछ के दौरान चरस लेने की बात कबूल की है। बताया जा रहा है कि ये चरस अरबाज मर्चेंट लेकर आए थे, 6 ग्राम चरस क्रूज शिप पर दोनों के लेने के लिए लाई गई थी।

 

क्या है कनेक्शन..

अब तक रिकॉर्ड में ऐसी सामग्री है, जिससे पता चलता है कि आर्यन खान विदेशों में कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में थे, जो ड्रग्स की अवैध खरीद के लिए एक इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क का हिस्सा मालूम होते हैं। इस मामले में अभी जांच चल रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी नंबर-1 को ड्रग्स सप्लाई करने वाले आरोपी नंबर-17 को 2.6 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपी नंबर-2 को ड्रग्स सप्लाई करने वाले आरोपी नंबर-19 (शिवराज हरिजन) को 62 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

चल रही है जांच

NCB का कहना है कि जांच के दौरान मिली सामग्री से खुलासा हुआ है कि ड्रग्स की खरीद और वितरण में आरोपी 1- आर्यन खान का रोल है। इसके अलावा प्रारंभिक जानकारी में ये पता चला है कि आरोपी नंबर-1, आरोपी नंबर-2 (अरबाज खान से) से कॉन्ट्राबैंड खरीदता था। आरोपी नंबर 1 और 2 एक-दूसरे के साथ जुड़े रहे हैं।

 

शुक्रवार को एनसीबी की कस्टडी खत्म होने के बाद मुंबई कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद उन्हें आर्थर रोड जेल भेज दिया गया था। आर्यन के वकील ने 11 अक्टूबर को सेशन कोर्ट में बेल की अर्जी दी थी लेकिन सुनवाई 13 अक्टूबर तक टाल दी गई। आज बेल पर फैसला होना है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top