उत्तराखंड

जेल से रिहा हुआ आर्यन खान, बेटे को लेने पहुंचे थे शाहरुख..

जेल से रिहा हुआ आर्यन खान, बेटे को लेने पहुंचे थे शाहरुख..

 

 

 

देश-विदेश: आर्यन खान को लगभग एक महीने बाद जेल से रिहाई मिल गई। पिता शाहरुख खान आर्यन को लेने पहुंचे थे। मन्नत और जेल के बाहर फैंस की भीड़ लगी है। घर पर सभी आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। पिता शाहरुख के साथ मन्नत पहुंचा आर्यन खान। गौरी, सुहाना और अबराम के साथ सभी ने किया स्वागत।

 

गाड़ी में ही बैठे रहे शाहरुख..

आर्यन जैसे ही जेल से बाहर निकला शाहरुख के बॉडीगार्ड ने उसके लिए रास्ता बनाया और उसे तुरंत गाड़ी में बैठा दिया। इस दौरान शाहरुख गाड़ी से बाहर नहीं निकले। आर्यन खान को जेल से रिहाई मिल गई है। फैंस का भारी हुजूम जेल के बाहर देखने को मिल रहा है वहीं मन्नत के बाहर भी सभी लोग आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। मुंबई ऑर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने बताया कि आर्यन की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

 

मुंबई ड्रग केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान करीब 22 दिन बाद जेल से बाहर निकल गए। आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी आर्थर रोड जेल से रिहाई हो गई है। आर्यन खान को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी कागजात समय-सीमा के भीतर जेल अधिकारियों को नहीं मिलने की वजह से एक और रात मुंबई की आर्थर रोड जेल में बितानी पड़ी थी। हालांकि, कागजी कार्रवाई के बाद आज वह जेल से बाहर आ गए।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top