देश/ विदेश

केजरीवाल ने की वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक करने की मांग..

केजरीवाल ने की वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक करने की मांग..

देश-विदेश: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक डिजिटिल प्रेस ब्रिफ्रिंग की। जिसमे उन्होंने कहा कि हम तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोज वैक्सीन देंगे। इसके साथ ही उनका कहना हैं कि वैक्सीन बनाने का फार्मूला सार्वजनिक हो और सभी कंपनी को मिले। उन्होंने कहा कि भारत सरकार दूसरी कंपनी को भी वैक्सीन बनाने का आदेश दें। दिल्ली के पास वैक्सीन की कमी है।

 

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली मे कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। आप सभी लोगों के सहयोग से लॉकडाउन भी सफल रहा। कल ही जीटीबी अस्पताल के सामने 500 आईसीयू का अस्पताल भी शुरू हुआ है। जिसके बाद अब दिल्ली में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड्स की कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि अभी रोजाना 1.25 लाख लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं। जल्द ही रोजाना 3 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण शुरू करेंगे। हमारा लक्ष्य अगले 3 महीनों के अंदर दिल्ली के सभी लोगों का टीकाकरण करना है। लेकिन हम वैक्सीन की कमी का सामना कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अभी सिर्फ 2 कंपनियां ही टीके का उत्पादन कर रही हैं। वे एक महीने में केवल 6-7 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन कर रहे हैं। इस तरह, हर किसी को टीका लगाने के लिए 2 वर्ष से अधिक का समय लगेगा। तब तक कई लहरें आ चुकी होंगी। युद्धस्तर पर वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाना होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top