उत्तराखंड के वरिष्ठ कलाकार राम रतन काला का निधन.
उत्तराखंड: वरिष्ठ लोक कलाकार, अभिनेता और मशहूर रंगकर्मी राम रतन काला का बुधवार रात को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ। आपको बता दें कि राम रतन काला आकाशवाणी और दूरदर्शन के जाने-माने कलाकार रहे हैं। आकाशवाणी नजीबाबाद के ग्राम जगत कार्यक्रम में स्टॉक कैरेक्टर में सालों भूमिका निभाने वाले राम रतन काला अब हमारे बीच नहीं रहे। वहीं नेगीदा के ही एक पुराने गीत ‘कन लड़िक बिगड़ी म्यारू, ब्वारि कैरि की, में वे एक बेबस पिता की भूमिका में दर्शकों को रुलाते हैं। मूलरूप से सतपुली निवासी कालाजी कोटद्वार में रहते थे।
वे बहुत सहज और ग्रामीण पृष्ठभूमि के कलाकार थे. “ब्यौली खुजे द्यावे”, “अब खा माछा” आदि उनकी अनेक हास्य प्रस्तुतियां हैं। दूरदर्शन देहरादून के कल्याणी कार्यक्रम में उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। साथ ही राम रतन काला आकाशवाणी के लोकसंगीत के “बी हाई” ग्रेड के कलाकार थे। राम रतन काला 2008 से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी के बाद से ही उन्होंने फिल्म, रंगकर्म, लोकसंगीत में प्रतिभाग करना बंद कर दिया था।