Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पशुओं के उचित प्रबंधन को लेकर किया जागरूक..

पशुओं के उचित प्रबंधन को लेकर किया जागरूक..

इन दिनों पशुपालन विभाग कर रहा है पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा को सफलता पूर्वक संचालित करने को लेकर यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया है। जिसको लेकर पशुपालन विभाग ने विकास खंड स्तर पर घोड़े-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए पशु मालिकों को पशुओं के उचित प्रबंधन के संबंध में भी जागरुक किया जा रहा है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ आशीष रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ धाम में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों का विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया गया है। साथ ही पशु स्वामियों को पशुओं के उचित प्रबंधन के संबंध में भी जागरुक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अश्ववंशीय पशुओं में होने वाले ग्लैंडर्स रोग के निदान हेतु रक्त सैंपल भी एकत्रित किए जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए ग्लैंडर्स प्रयोगशाला श्रीनगर भेजा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक दो सौ से अधिक रक्त सैंपल एकत्रित किए जा चुके हैं तथा श्रीनगर प्रयोगशाला भेजे जाने की कार्यवाही गतिमान है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top