उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ..

अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ

27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा महोत्सव..

 

प्रदेश के पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से पहली बार दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 27 दिसंबर से शुरू हुए इस महोत्सव का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश के पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से पहली बार दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 27 दिसंबर से शुरू हुए इस महोत्सव का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव का शुभारंभ करने वाले थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री के शाम को महोत्सव में आने की संभावना है।

कृषि निदेशक गौरी शंकर का कहना हैं कि प्रदेश के पौष्टिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, गहत दाल, सोयाबीन, काला भट्ट समेत अन्य अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार रिंग रोड स्थित किसान भवन के समीप अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव 27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

 

महोत्सव में पौष्टिक अनाज उत्पादों के प्रसंस्करण व मार्केटिंग करने वाली कंपनियों के अलावा प्रदेश के स्वयं सहायता और किसान समूह की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। महोत्सव में संगोष्ठी भी होगी। जिसमें कृषि विशेषज्ञ अनाजों के पौष्टिक महत्व के बारे में जानकारी देंगे। महोत्सव में सभी जिलों के किसान भी शामिल हो रहे हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top