Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, बाबा केदार की करी पूजा-अर्चना..

केदारनाथ धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, बाबा केदार की करी पूजा-अर्चना..

 

 

 

 

 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

 

उत्तराखंड: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। अक्षय सु‍बह केदारनाथ पहुंंचे और सीधे मंदिर में गए। गर्भ गृह में उन्‍होेंने बाबा केदार के दर्शन किए और बाद में मंदिर ने बाहर पहुंचकर उन्‍होंने प्रशंसको का आभार जताया।

बच्‍चे बूढेे और युवा अक्षय की एक झलक पाने को बेकरार थे। आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान ने भी केदारनाथ दर्शन किए थे अब फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार भी केदारनाथ पहुंचे और बाबा के दर्शन किए। वहीं श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी/ केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेता को बाबा केदारनाथ का प्रसाद, भस्म तथा रूद्राक्ष माला भेंट की। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top