उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम में सेना के जवान ने दारू के नशे में महिला तीर्थयात्री को मार डाला..

बद्रीनाथ धाम में सेना के जवान ने दारू के नशे में महिला तीर्थयात्री को मार डाला..

माणा तिराहे के निकट बांगण धर्मशाला के पास हुआ हादसा..

 

 

 

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्रियों की संख्या में फिर से इजाफा हो गया है। बुधवार को 2040 तीर्थयात्रियों ने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए। 20 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। 15 नवंबर से धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। लेकिन इसी बीच एक सनसनीखेज खबर भी सामने आ रही हैं। बद्रीनाथ धाम में बुधवार रात को एक ITBP जवान ने महिला तीर्थयात्री को टक्कर मार दी। जिसके बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उक्त कार सीज कर ली है।

 

यहां गुड़गांव की एक महिला सपरिवार बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने आई थी। गुडगांव हरियाणा की रहने वाली 29 वर्षीय महिला को ITBP जवान ने अपनी कार से रौंद दिया। बुधवार रात लगभग सवा दस बजे बद्रीनाथ धाम के माणा तिराहे के निकट बांगण धर्मशाला के पास ये हादसा हुआ। आईटीबीपी जवान अपनी कार आई-10 में सवार था। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि जिस समय नशे में धुत आईटीबीपी के जवान ने यह हादसा किया उसकी कार में पकी हुई मीट भी रखी हुई थी, इस वजह से स्थानीय लोगों में भी खासा आक्रोष है। क्योंकि बद्रीनाथ धाम व क्षेत्र में मांस मदिरा पूर्ण वर्जित है।

 

बद्रीनाथ थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह का कहना हैं कि पुलिस ने रात को ही अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। दीपक आईटीबीपी 23 बटालियन माणा में तैनात है। उसे आईपीसी की धारा 304 ए व 279 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना हैं कि दीपक नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था। इस बीच माणा बांगण धर्मशाला तिराहे के निकट सडक से गुजर रही महिला को उसने रौंदा दिया। 29 वर्षीय संध्या गुडगांव की रहने वाली थी। नशे में धुत दीपक ने संध्या को रौंद डाला और कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिस वजह से महिला के सिर में गंभीर चोट आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के साथ उसका पति और 5 साल का बेटा बद्रीनाथ दर्शन को आए थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top