Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

आप का बिजली गारंटी कार्ड अभियान की 10 हजार कार्यकर्ताओं के हाथों में कमान..

आप का बिजली गारंटी कार्ड अभियान की 10 हजार कार्यकर्ताओं के हाथों में कमान..

उत्तराखंड: आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड के हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी के बाद शनिवार को देहरादून में एक प्रोग्राम के जरिए प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को यूनिक बिजली गारंटी कार्ड की ट्रेनिंग दी । आप प्रभारी, अध्यक्ष और कर्नल अजय कोठियाल समेत कई पदाधिकारियों ने हरिद्वार रोड पर लगभग 350 गाड़ियों को सूबे की 70 विधानसभाओं के लिए रवाना की । इन गाड़ियों में आप के 10,000 कार्यकर्ता, बिजली गारंटी कार्ड समेत कई सामान लेकर अपने अपने विधानसभाओं के लिए रवाना हुए ।

 

इस दौरान सड़क पर आप कार्यकर्ताओं की गाड़ियों का काफी लंबा काफिला अरविंद केजरीवाल की बिजली गारंटी अभियान को लेकर पूरे प्रदेश के लिए निकला। आप प्रभारी का कहना हैं कि आप के बिजली योद्धा अरविंद केजरीवाल की चार गारंटी को आज से पूरे उत्तराखंड में घर घर तक ले जाने का काम करेंगे। आप ने 10000 कार्यकर्ताओं को ये जिम्मेदारी दी है जो 20 लाख घरों तक अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लेकर जाएंगे। इस अभियान के तहत यूनिक बिजली गारंटी कार्ड का डिजीटली तौर पर रजिस्ट्रेशन होगा जिसके लिए तीन माध्यम से इसका रजिस्ट्रेशन जनता तक पहुंचाया जाएगा।

 

पहले आप के बिजली योद्धा ब्रांडेड वाहनों से घर घर जाकर केजरीवाल के संदेश को पहुंचाएंगे और रजिस्ट्रेशन करेंगे जिसके लिए आज 350 वाहनों को उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं के लिए रवाना किया गया। आप कार्यकर्ता हर विधानसभा में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाएंगे और इस कैंप के जरिए बिजली गारंटी योजना में वहां की जनता का रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके अलावा डिजिटल माध्यम के जरिए भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जिसमें वेबसाइट पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। जिसका लिंक http://www.kejriwalbijliguarantee.in होगा।

 

आप प्रभारी ने कहा कि ये रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा और पूरी तरह डिजिटल होगा जिसमें आप बिजली योद्धा घर घर तक पहुंचेंगे और 15 लाख से ज्यादा परिवारों को जोड़कर , रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है।इस दौरान आप बिजली योद्धा घरों के पुराने बिलों को भी नोट करेंगे जिसे आप सरकार बनते ही सबसे पहले माफ किया जाएगा। जिन परिवारों को बिजली बिल गारंटी कार्ड दिया जाएगा उसको एक्टिवेट करने के लिए 7669007669 पर मिस कॉल करना पड़ेगा जिससे यूनिक कोड मिलेगा जिसे संभाल कर रखना पड़ेगा । आप की इस स्कीम का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ इस कार्ड को संभाल कर रखना पड़ेगा।

 

इस दौरान आप अध्यक्ष ने कहा,सबको मिलजुलकर इस अभियान को उत्तराखंड की जनता तक पहुंचाना है । केजरीवाल की बिजली को लेकर चार गारंटी का फायदा उत्तराखंड के हर परिवार को मिलना चाहिए जिसके लिए एक एक कार्यकर्ता पूरे जोश से जुट कर इस अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे।कर्नल कोठियाल ने कहा उत्तराखंड पिछले 20 सालों से पॉलिटिकल डिजास्टर झेल रहा है और यहां की दोनों सरकारों ने जनता के हित के बजाय अपने हितों पर ज्यादा ध्यान दिया। कर्नल कोठियाल ने कहा,कुछ दल फ्री बिजली को मुफ्तखोरी बता रहे ,आप उनसे पूछना चाहती जब सीएम,मंत्री और विधायकों को फ्री बिजली मिल सकती है तो जनता को क्यों नहीं।

 

जो प्रदेश पूरे देश को बिजली पैदा करके देता वहां के लोगों को बिजली नहीं मिल रही । उन्होंने कहा अब समय आ गया जब इस सिस्टम को बदलना पड़ेगा। मुफ्त बिजली उत्तराखंड का हक है। उन्होंने कहा प्रजा राज में प्रजा ही राजा होती है अब मुद्दों की राजनीति का समय आ गया है क्योंकि आप के आने के बाद पहले बार 20 सालों में राजनेता मुफ्त बिजली पर चर्चा कर रहे हैं ये केजरीवाल इफेक्ट है क्योंकि आप राजनीति करने नहीं राजनीति बदलने आई है। इस बार उत्तराखंड में केवल काम की राजनीति और उत्तराखंड नवनिर्माण की बात होगी। आप प्रभारी दिनेश मोहनिया,अध्यक्ष एसएस कलेर,वरिष्ठ आप नेता कर्नल अजय कोठियाल, सहप्रभारी राजीव चौधरी आदि मौजूद थे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top