उत्तराखंड

आप 31 अक्टूबर तक करेगी अपने प्रत्याशी घोषित- चौधरी..

आप 31 अक्टूबर तक करेगी अपने प्रत्याशी घोषित- चौधरी..

उत्तराखण्ड में 70 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी पार्टी चुनाव..

 

 

रुद्रप्रयाग:  आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के सह प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड की 70 विधासभा सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। 31 अक्टूबर तक सभी विधानसभा के प्रत्याशियों के नामों की सूची घोषित की जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है और पार्टी पर भरोसा भी जता रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास माॅडल को लेकर जनता के सम्मुख जाया जायेगा।

रुद्रप्रयाग में पत्रकारों से वार्ता करते हुये आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के सह प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि उत्तराखण्ड में जगह-जगह लोग प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। लोग आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने समय-समय पर सत्तासीन होकर प्रदेश का विकास करने के बजाय विनाश किया है। दोनों पार्टियों ने उत्तराखण्ड को कर्ज के बोझ तले धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी यदि सत्ता में आती है तो उत्तराखण्ड में बिजली और पानी को फ्री कर दिया जायेगा। जो विकास माॅडल दिल्ली में स्थापित किया गया है, वही उत्तराखण्ड में भी स्थापित होगा। चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी से उत्तराखंड में सीएम के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में सरकार बनायेगी।

 

भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी के आने के बाद काफी बैचेन हो गई हैं। दोनों पार्टी के शीर्ष नेता बौखलाकर अर्नर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड में कार्य किया जायेगा। कहा कि उत्तराखण्ड की बीजेपी सरकार ने देव स्थानम बोर्ड का गठन करके यहां की जनता और तीर्थ पुरोहितों के हको को छीनने का प्रयास किया है। आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद देव स्थानम बोर्ड को भंग किया जायेगा। इससे पूर्व उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी चुनाव और पार्टी विस्तार को लेकर चर्चा की। इस मौके पर केदारनाथ विधानसभा प्रभारी सुमंत तिवारी, केपी ढौंढियाल, प्यार सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top