Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

हेली सेवा- 38 मिनट में ही फुल हुई 10 मई तक के लिए टिकट बुकिंग..

हेली सेवा- 38 मिनट में ही फुल हुई 10 मई तक के लिए टिकट बुकिंग..

 

 

 

 

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए आठ से 10 मई तक टिकटों की बुकिंग मात्र 38 मिनट में ही फुल हो गई। इसमें कुल 663 टिकटों पर 1738 सीटों की बुकिंग की कई।

 

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए आठ से 10 मई तक टिकटों की बुकिंग मात्र 38 मिनट में ही फुल हो गई। इसमें कुल 663 टिकटों पर 1738 सीटों की बुकिंग की कई। उधर, केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण बुधवार को हेली सेवा का संचालन पूरी तरह से बंद रहा।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर का कहना हैं कि बुधवार को आईआरसीटीसी की ओर से हेली टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला गया था। जिसमें आठ से 10 मई तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई। जिसमें 38 मिनट में ही तीन दिन की सभी टिकटें फुल हो गई।

 

चारधाम यात्रा के लिए https://www.tripsofindia.com/यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.in यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ यात्रा के लिए https://www.travelingkedarnath.com/  यहां बुकिंग करें।

 

उनका कहना हैं कि मौसम के कारण हेली सेवा का संचालन बाधित हो रही है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा में हेलीपैड का संचालन 3 मई को निलंबित रहा। कहा कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा का 25 अप्रैल से शुरू हुई थी। दो मई तक आठ एविएशन कंपनी के कुल 964 उड़ान की गई। जिसमें 5342 यात्री हेलिकॉप्टर से केदारनाथ गए। जबकि 5116 यात्री वापस आए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top