Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पौड़ी दौरे पर पहुंचे सीएम ने शांत वादियों में किया ध्यान-योग..

पौड़ी दौरे पर पहुंचे सीएम ने शांत वादियों में किया ध्यान-योग..

 

 

 

 

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होने रविवार की रात को किया। जिसकी हर ओर प्रशंसा हो रही है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने सर्किट हाउस में ना ठहर कर पहाड़ी होमस्टे में विश्राम किया।

 

 

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होने रविवार की रात को किया। जिसकी हर ओर प्रशंसा हो रही है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने सर्किट हाउस में ना ठहर कर पहाड़ी होमस्टे में विश्राम किया। उन्होंने पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद आज सुबह रावत गाँव (चन्दोला राँई) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार होम स्टे को लगातार बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने बहुत कुछ किया और कई बातें की।

बता दें कि रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद पौड़ी स्थित रावत गांव में मेजर ( से.नि) गोर्की चंदोला के मिट्टी से बने पहाड़ी शैली के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। पहाड़ी शैली पर बने होमस्टे का अवलोकन करते हुए उन्होंने प्रशंसा जाहिर की एवं रिंगाल से बने उत्पादों के बारे में जानकारी ली गाँव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली।

सीएम का कहना हैं कि गाँव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है व ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गाँव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर उन्होंने गाँव में पौधारोपण एवं योग भी किया। उनका कहना हैं कि उत्तराखंड राज्य में होम स्टे की अपार संभावनाएं है। होम स्टे स्वरोजगार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। लोगों का रुझान लगातार होम स्टे की ओर बढ़ रहा है। होस्ट स्टे से लोगों को उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान और संस्कृति के बारे में पता चलता है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top