उत्तराखंड

खौड़ गांव में किया गया चक्रव्यूह का शानदार मंचन..

खौड़ गांव में किया गया चक्रव्यूह का शानदार मंचन..

 

 

 

 

 

 

 

जखोली। विकासखण्ड जखोली की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत खौड़ में पाण्डव लीला समिति के सौजन्य से चक्रव्यूह का शानदार मंचन किया गया, जिसमें अर्जून पुत्र अभिमन्यु का कौरव सेना द्वारा छलकपट से वध करने का शानदार मंचन किया गया। पाण्डव लीला समिति खौड़ बांगर की ओर से आयोजित महाभारतकालीन चक्रव्यूह के आयोजन में गुरु द्रोणाचार्य द्वारा रचित चक्र व्यूह में वीर अभिमन्यु ने कौरव सेना का डट कर मुकाबला करते हुए सातवें द्वारा पर वीर गति को प्राप्त हो गया।

कलाकारों द्वारा महाभारतकालीन विधा का शानदार मंचन किया। इस दौरान दूर दराज से आए ग्रामीणों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए पांडव पश्वागणों से आर्शीवाद मांगा। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने रिबन काट कर लीला का शुभारंभ करते हुए कहा कि क्षेत्र में धार्मिक व पौराणिक संस्कृति के आयोजन से जहां हमारी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होता है। वहीं इस प्रकार के आयोजन से गांव में मेल मिलाप व आपसी भाईचारा और समृद्धि के साथ साथ खुशहाली का वातावरण पैदा होता है।

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संजय रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य स्युर आनंद सिंह रोंथाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य खोड डांगी उम्मेद सिंह सिरवांण, प्रधान मथ्यागाव सज्जन सिंह नेगी, प्रधान प्रतिनिधि मंगल नेगी, बांगर विकास समिति के अध्यक्ष आरती भंडारी, प्रधान प्रतिनिधि कैलाश बैरवाण, पूर्व प्रधान हीरा सिंह राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बालवीर बेरवाण पूर्व प्रधान पृथ्वी सिंह भंडारी जी, शिव लाल आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता बलवीर सिंह राणा, सामाजिक कार्यकर्ता भानु भट्ट, प्रधान खौड़ प्रदीप राणा, ग्राम पंचायत अध्यक्ष हुक्म सिंह भंडारी, युवक मंगल दल अध्यक्ष अवतार सिंह राणा, पाण्डव लीला समिति अध्यक्ष छोटा सिंह राणा, निर्देशक चतर सिंह भंडारी, चक्र व्यूह मंचन के अध्यक्ष मातबर सिंह राणा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top