Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

कैंची धाम नीम करौली बाबा के आश्रम पहुंचे विराट अनुष्का..

कैंची धाम नीम करौली बाबा के आश्रम पहुंचे विराट अनुष्का..

 

 

 

 

 

 

 

 

भारतीय टीम के क्रिकेट स्टार विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नैनीताल पहुंचे है। बताया जा रहा है कि विराट यहां तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। वह यहां कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन करने के लिए आए हैं।

 

 

 

उत्तराखंड: भारतीय टीम के क्रिकेट स्टार विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नैनीताल पहुंचे है। बताया जा रहा है कि विराट यहां तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। वह यहां कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन करने के लिए आए हैं। गुरुवार यानी सुबह उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह उत्तराखंड की खुबसूरती का भी दिदार करेंगे।

 

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप के बाद नैनीताल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि विराट बुधवार को चॉपर से शाम 4 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हेलीपैड पर उतरे, जिसके बाद वहां से कार से मुक्तेश्वर स्थित अमरावती स्टेट पहुंचे हैं। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

 

नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित कैंची धाम देश-विदेश के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है। बाबा नीम करौली महाराज में विराट की पत्नी अनुष्का की भी श्रद्धा है। इसमें कोई दोराय नहीं कि कैंची धाम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गहरी आस्था है। अनुष्का ने हाल ही में बाबा की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top