Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में दुकान से एक लाख के मोबाइल फोन चोरी..

मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में दुकान से एक लाख के मोबाइल फोन चोरी..

व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस की टीम ने किया मौके का निरीक्षण..

चार दुकानों में एक पर ही कर पाए चोर हाथ साफ..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में सोमवार रात 4 दुकानों में ताले तोड़े गए। हालांकि 3 दुकानों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ, मगर एक मोबाइल की दुकान से एक लाख के मोबाइल चोरी किए गए। प्रभावित व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। व्यापारियों ने बताया कि मोबाइल की दुकान में चोर अंदर घुसे, जबकि 3 अन्य दुकानों में महज ताले तोड़ने के प्रयास किए गए।

जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में पुराने विकास भवन के समीप स्थित शिवम मोबाइल की दुकान में सोमवार रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां से एक लाख की कीमत के 10 मोबाइल चोरी कर दिए। व्यापारी शिशुपाल ने बताया कि दुकान से करीब दस मोबाइल चोरी किए गए हैं। वहीं शुक्ला शूज विक्रेता के साथ ही दो अन्य दुकानों में भी ताले तोड़ने के प्रयास किए गए। हालांकि इन दोनों दुकानों में किसी तरह की चोरी नहीं हो पाई। व्यापारी मनमोहन शुक्ला ने बताया कि सुबह वह जैसे ही दुकान खोलने आए तो अपनी दुकान में लगे शटर के एक तरफ का ताला टूटा मिला।

इसी से सटी एक मोबाइल की दुकान में भी सब्बल से ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, जबकि दूसरे मोबाइल व्यापारी शिशुपाल की दुकान के दोनों ताले तोड़े गए और शटर के अंदर घुसकर करीब दस मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ किया।घटना की जानकारी दोनों व्यापारियों ने कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को दी, जिसके बाद टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने संबंधित मोबाइल दुकान के अंदर का निरीक्षण किया। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। इधर, घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।

उन्होंने पुलिस से नगर के सभी दुकानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। प्रभारी कोतवाल जयपाल नेगी ने कहा कि व्यापारियों ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में टीम गठित कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top