Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

कल होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, कई प्रस्ताव हो सकते है पास..

कल होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, कई प्रस्ताव हो सकते है पास..

 

 

 

 

 

 

 

 

धामी सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट आगामी 12 अक्टूबर सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में पीएम आवास की तर्ज पर अटल आवास योजना संचालित करने, राजस्व पुलिस और कर्मचारियों के दिवाली बोनस सहित कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है।

 

 

 

उत्तराखंड: धामी सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट आगामी 12 अक्टूबर सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में पीएम आवास की तर्ज पर अटल आवास योजना संचालित करने, राजस्व पुलिस और कर्मचारियों के दिवाली बोनस सहित कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। जानकारी के अनुसार सीएम धामी एक्शन मोड में है। चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद उठे सवालों के बाद अब शासन राजस्व पुलिस व्यवस्था पर बड़ा फैसला लेने वाला है।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में राजस्व क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस को सौंपे जाने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधि वाले क्षेत्रों से खत्म करने के संकेत देते हुए जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।

वहीं उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए अटल आवास योजना अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तर्ज पर संचालित की जाएगी। अटल आवास योजना के संचालन को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। कैबिनेट की अगली बैठक में यह विषय रखा जाएगा।माना जा रहा है कि 12 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में धामी सरकार इस पर मुहर लगा सकती है।

वहीं इसके साथ ही आगामी दिवाली को लेकर बोनस पर भी चर्चा तेज है।रिपोर्टस की माने को वित्त विभाग ने दिवाली बोनस के संदर्भ में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह प्रस्ताव 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान और भुगतान कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top