Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भीषण हादसा खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, एक घायल..

उत्तराखंड में भीषण हादसा खाई में गिरी कार दो लोगों की मौत, एक घायल..

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार पोखड़ा बैजरो मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हर रोज कही न कही से हादसे की खबर सामने आ रही हैं। एक ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर कोटद्वार से भी सामने आयी हैं। जहां मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार पोखड़ा बैजरो मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। एसओ थलीसैंण सतेंद्र भंडारी का कहना हैं कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बीरोंखाल के अंतर्गत कोलादरिया के पास एक कार खाई में गिरने की सूचना मिली थी।

टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो सामने आया कि कार में तीन लोग सवार थे। वे कार लेकर नोएडा से कोटद्वार होते हुए बीरोंखाल जा रहे थे। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक रोहित, निवासी नोएडा सेक्टर 56 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक मृतक कुंदन सिंह निवासी ग्राम कोलिंडा बताया जा रहा है, जो रास्ते से ही रोहित के साथ कार में बैठा था।

हादसे के दौरान एक युवक सुनील घायल हो गया। जिसे पुलिस ने बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। सुनील की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुनील पंजेड़ा गांव का निवासी है और नोएडा में नौकरी करता है। मंगलवार को वह अपने गांव जा रहा था। जिसके लिए उसने रोहित की टेक्सी बुक की थी।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top