Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

20 को अगस्त्यमुनि में किया जायेगा योगासन प्रतियोगिता का आयोजन..

20 को अगस्त्यमुनि में किया जायेगा योगासन प्रतियोगिता का आयोजन..

प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति ने प्रचार-प्रसार किया शुरू..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिला योग प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि बीस सितम्बर को अगस्त्यमुनि में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप कर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागी इसमें प्रतिभाग कर सकें।

अगस्त्यमुनि में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आगामी बीस सितम्बर को अगस्त्यमुनि में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगता का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग समेत योग केन्द्रों के माध्यम से इस प्रतियोगता का प्रत्येक गांव-गांव तक इसका प्रचार किया जाएगा। जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता अगस्त्यमुनि में संपंन होगी। कहा कि योगासनों के बारे में जो जानकारी रखता है, वह इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकता है। इस प्रतियोगता में सफल अभ्यर्थी प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

विभिन्न आयु वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर चयनित बच्चों को एवं प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर पर होने वाली योगासन प्रतियोगिता चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए होगा। 15 सितम्बर को पंजीकरण की अंतिम तिथि रखी गई है।

सब जूनियर के लिए शुल्क 200 रुपए, जूनियर के लिए शुल्क 250 रुपए, सीनियर के लिए शुल्क 300 रुपए लिया जाएगा। पंजीकरण शुल्क कोषाध्यक्ष गुड्डी भण्डारी के पास जमा किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक देवकीनन्दन बमोला, सह संयोजक लक्ष्मी शाह व लखपत सिंह राणा, संरक्षक चन्द्र सिंह नेगी, जिला प्रभारी कृपाल सिंह पंवार, किसान सेवा समिति के प्रभारी विक्रम सिंह भण्डारी, महिला जिला प्रभारी गुड्डी भण्डारी, मीना राणा, सुनीता शाह, सुरेंद्र सिंह कैंतुरा, मयंक पंवार, पंकज पंवार, आशीष बर्तवाल आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top