उत्तराखंड

पूर्व विधायक को जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी..

पूर्व विधायक को जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी..

कार्यकर्ता बोले संगठन को मिलेगी और भी मजबूती..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशा को जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। साथ ही उनके लम्बे अनुभवों का लाभ भी पार्टी को मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार व्यक्त किया है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आशा नौटियाल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरे तन, मन और धन से करेंगी। पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए महिलाओं को संगठन से जोड़ा जायेगा। आगामी नगर निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत और लोक सभा चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत से विजयी दिलाने के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के हित में कार्य करते हुए उन्हें मजबूती दिलाने का भरसक प्रयास करेंगी।

पूर्व विधायक को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक भरत सिंह चौधरी , विधायक शैलारानी रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व जिपंअ अमरदेई शाह, महामंत्री अनूप सेमवाल, विक्रम कंडारी, विजय कप्रवान, अजय सेमवाल, गंभीर बिष्ट, शकुंतला जगवाण, आशीष नौटियाल, सुरेंद्र रावत, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, सतेंद्र बर्तवाल, सुनील नौटियाल, आशीष कंडारी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top