सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद भट्ट का निधन, भरदार पट्टी में शोक..
नब्बे के दशक में सड़क निर्माण आंदोलन में सात दिन तक रहे जेल..
लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ..
रुद्रप्रयाग। भरदार पट्टी के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और ज्योतिषी सच्चिदानंद भट्ट (92) का निधन हो गया है। वह लंबे से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है। मूल रूप से जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड जखोली के तिमली भरदार निवासी सच्चिदानंद का सूर्यप्रयाग घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे हुए थे। सामाजिक कार्यों में सच्चिदानंद भट्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहता था। नब्बे के दशक में ढोंडा से गोदीखाल तक सड़क बनाने के लिए तत्कालीन प्रमुख दिवाकर भट्ट के नेतृत्व में हुए आंदोलन में वे सात दिन तक जेल में भी रहे। इसके बाद वर्ष 2006 में गोदीखाल से सौराखाल तक सड़क निर्माण को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी के नेतृत्व में हुए आंदोलन में उन्होंने आशा डिमरी के साथ कई दिनों तक भूखहड़ताल भी की थी। सौंराखाल में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने में उनका बड़ा योगदान रहा।
वे क्षेत्र के विकास के लिए ताउम्र समर्पित रहे। जैसे ही उनके निधन की सूचना लोगों को मिली, लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी, केदारनाथ शैलारानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व अध्यक्ष अमरदेई शाह, नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग गीता झिंक्वाण, नगर पंचायत तिलवाड़ा की अध्यक्ष संजू जगवाण, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष एलपी डिमरी, भेषज संघ के सचिव बाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, विशम्भर भट्ट, ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तम चमोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सह सचिव वीरेन्द्र कठैत, यूकेडी नेता सुबोध नौटियाल, भगत चैहान, अनसूया प्रसाद मलासी, सामाजिक कार्यकर्ता दिलबर राणा, मठापति विक्रम कठैत, केशर सिंह बिष्ट, कीर्ति राम कठैत, संजय राणा, त्रिलोक सिंह मेहरा, खुशाल पंवार, कमल सिंह पंवार, नरेंद सिंह रावत श्बंटीश्, भगवान सिंह रौतेला, देवी प्रसाद नौटियाल, छकड़ सिंह, वेणी भट्ट सहित अन्य कई लोगों ने शोक जताया।