Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बस हादसा, ड्राइवर बेहोश..

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बस हादसा, ड्राइवर बेहोश..

मेदनपुर स्लाइडिंग जोन के पास दीवार से टकराई बस..

बस में चालक समेत 28 यात्री थे सवार, केदारनाथ की यात्रा से वापस लौट रहे थे यात्रा..

पुलिस ने चालक के साथ ही अन्य घायलों को भिजवाया अस्पताल..

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के मेदनपुर स्लाइडिंग जोन के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पर एक बस दीवार से टकरा गई। बस चालक घटना के बाद बेहोश हो गया, जबकि वाहन में सवार लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और निजी वाहन से वाहन चालक समेत अन्य घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया।

बता दें कि शनिवार सुबह दस बजे के करीब रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के मेदनपुर स्लाइडिंग जोन के पास एक बस संख्या यूके 12 पीबी 0013 दीवार से टकरा गई। घटना के बाद चालक जहां बेहोश हो गया, वहीं कुछ यात्री घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी और चैकी प्रभारी तिलवाड़ा सतेन्द्र नेगी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि वाहन चालक अपनी ड्राइविंग सीट पर बेहाशी की हालत में है और बस में सवार यात्री डरे सहमे बैठे हैं तथा कुछ बाहर खड़े हैं।

उन्होंने स्थानीय स्तर से निजी वाहन के माध्यम से वाहन चालक के साथ ही अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलवाड़ा भिजवाया। बस में सवार यात्रियों से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि वे लोग राजस्थान से चारधाम यात्रा के लिए आये हुए हैं और केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी करने के बाद अब बद्रीनाथ धाम जा रहे थे। वाहन में चालक सहित कुल 28 लोग सवार थे।

चैकी प्रभारी तिलवाड़ा के नेतृत्व में सभी यात्रियों को नजदीकी होटलों में ठहराया गया और सभी यात्रियों को बद्रीनाथ धाम भिजवाये जाने की व्यवस्था की गई। सूचना प्राप्त होने पर क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल एवं एआरटीओ रुद्रप्रयाग भी मौके पहुंचे। उन्होंने भी तीर्थयात्रियों का हाल-चाल जाना। सीओ प्रबोध घिल्डियाल ने बताया कि कभी कभार बाबा केदार एवं बद्रीनारायण की साक्षात कृपा से बड़ी से बड़ी अनहोनी भी टल जाती है। अन्यथा इस घटना में बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top