बिग ब्रेकिंग- देहरादून की 78 वर्षीय बुजुर्ग ने राहुल गांधी के नाम की अपनी संपत्ति..
इसके पीछे बताई ये वजह..
देहरादून की एक 78 साल की महिला ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है. इसमें 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी शामिल हैं।
उत्तराखंड: देहरादून की एक 78 साल की महिला ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है. इसमें 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी शामिल हैं। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है. इसके बाद पार्टी आपसी तनातनी का सामना कर रही हैं। इस बीच महिला ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया हैं। देहरादून निवासी 78 वर्षीय महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी प्रॉपर्टी का मालिक राहुल गांधी को बना दिया हैं।
पुष्पा मुन्जियाल ने इसके पीछे खास वजह बताई। महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा का कहना हैं कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे श्री राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।
आपको बता दे कि पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश किया।उनका कहना हैं कि चाहे इन्दिरा गांधी रहीं हों, चाहे राजीव गांधी। उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है, कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।